रामपुर, मार्च 13 -- रामपुर। शाहबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों डंपरों में आग लग गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना थाना शाहबाद क्षेत्र की ढकिया चौकी के अंतर्गत खंजीपुरा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव निवासी साजिद और थाना पटवाई क्षेत्र के हुसैनगंज मदारपुर निवासी तालिब डंपर से माल उतारने के लिए सहसवान गए हुए थे। माल उतारने के बाद दोनों वापस सहसवान से लौट रहे थे। इसी दौरान कासगंज जनपद के वहेडिया गांव निवासी रघुवेंद्र बाजपुर से डंपर में बजरी भरकर कासगंज की ओर जा रहा था। जब दोनों डंपर ढकिया चौकी क्षेत्र के खंजीपुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.