कानपुर, मार्च 1 -- चकेरी, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह उन्नाव में कानोडिया पेट्रोल पंप के पास दो डंपरों में भिड़ंत हो गई। जिससे कानपुर से उन्नाव जाने वाली लेन जाम हो गई और वाहनों की लाइन गंगापुल से लेकर रामादेवी फ्लाईओवर तक करीब छह किलोमीटर तक लग गई। करीब साढ़े तीन घंटे बाद जब क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया तब यातायात सामान्य हो सका। उन्नाव के कानोडिया पेट्रोल पंप के पास डंपरों की भिड़ंत से कानपुर से उन्नाव जाने वाली लेन बाधित हो गई। धीरे-धीरे वाहनों की लाइन जाजमऊ चेकपोस्ट तक पहुंच गई। उसके बाद यातायात का लोड बढ़ने से वाहनों की लाइन पुल से करीब छह किलोमीटर रामादेवी फ्लाईओवर तक पहुंच गई। कुछ वाहन सवार जाजमऊ सर्विस लेन से पुल की तरफ जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें जाम में फंसे रहना पड़ा। राहगीरों ने बताया कि वे सुबह नौ...