बांदा, मार्च 26 -- बांदा। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रॉला आमने-सामने भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रॉला में आग लग गई। दोनों ट्रॉला के चालक और एक परिचालक की जलकर मौत हो गई। महोबा की ओर से गुरुवार सुबह गिट्टी लेकर आ रहे ट्रॉला और बांदा की ओर से जा रहा ट्रॉला सुबह करीब 5 बजे आमने-सामने टकरा गए। हादसे में गिट्टी से भरे ट्रॉला के सुल्तानपुर निवासी 55 वर्षीय चालक सुरेश पांडेय और खाली ट्रॉला के आजमगढ़ अहिरौला निवासी चालक 50 वर्षीय सूरज नाथ व उसका खलासी 30 वर्षीय शनि की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं गिट्टी से भरे ट्रॉला का 23 वर्षीय खलासी अभिषेक पुत्र रवेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध थाना निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर दमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.