सिद्धार्थ, मई 27 -- सिद्धार्थनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को परिवर्तन कार्रवाई के दौरान 11 वाहनों के प्रपत्रों की जांच की। जांच के दौरान दो ट्रेलर व एक ट्रक ओवरलोड मिलने पर चालान कर दिया गया। थाने में जगह न होने से तीनों वाहनों को ड्राई पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया गया है। वाहन की चाबी व प्रपत्र को जप्त कर लिया गया है। इसके अलावा एक बस को निरुद्ध भी किया गया है व एक बस को परमिट के अभियोग में चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...