दो ट्रेलरों की टक्कर, चालक घायल
जौनपुर, मई 31 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद।तिलवारी गांव के पास शाहगंज-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार की शाम को सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। घटना शनिवार पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने गड्ढे से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रहा दूसरा ट्रेलर सामने वाले वाहन से टकरा गया। टक्कर में पीछे वाले ट्रेलर का चालक नितिन पाल, निवासी थाना सैनी, जनपद कौशांबी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- केला लादकर शाहगंज जा रहा ट्रक पलटा, चालक घायल दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.