मुरादाबाद, जून 28 -- रेलवे ने बरेली-दिल्ली पैसेंजर और अलीगढ़-बरेली पैसेंजर की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। दिल्ली पैसेंजर अब बरेली से 17.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 19.55 बजे चन्दौसी जंक्शन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार अलीगढ़ पैसेंजर 18.15 बजे बरेली पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल महेश यादव ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि पूर्व संशोधित समय की जानकारी अपने स्टेशन या रेलवन एप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें। यह भी पढ़ें- दो ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...