कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। प्रयागराज मंडल में दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन बनाने का काम चलने की वजह से कानपुर होकर चलने वाली दो ट्रेनें आंशिक निरस्त की गई हैं। चार ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 04189 गोविंदपुरी-अलीगढ़ 20 से 30 दिसंबर तक और 04190 अलीगढ़-गोविंदपुरी 20 से 30 दिसंबर तक हाथरस तक ही जाएगी। ट्रेन 12419 लखनऊ-नई दिल्ली 23, 30 दिसंबर को एनसीआर के रेलवे स्टेशनों में एक घंटा 50 मिनट देरी से, 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल 21, 26, 28, 30 दिसंबर को उत्तर-मध्य रेलवे में एक घंटा 45 मिनट और 23 दिसंबर को 75, 25 दिसंबर को दो घंटे 45 मिनट देरी से रुक-रुक कर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर-12323 हावड़ा-बाड़मेर 20, 24, 27 दिसंबर को एक घंटा 45 मिनट, 12561 जयनगर-नई दिल्ली 20 से 22 दिसंबर, 24, 26 से 29 दिसंबर तक एक घंटा 45 मिनट और 23, ...