बस्ती, मई 23 -- बस्ती। 33 केवी उपकेंद्र फूलडीह के कोहराएं फीडर के अंतर्गत बस्थनवां गांव में ओवरलोडिंग के कारण 25 व 10 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए। इससे जुड़े करीब 100 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं होने से इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं।अजय कुमार, अनंतराम, प्रदीप कुमार, राकेश यादव, विश्वनाथ तिवारी, करुणेश यादव सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि जुलाई में गांव में एचटी लाइन के तीन पोल गिर गया थे, इसके बाद से दो ट्रांसफॉर्मर के उपभोक्ताओं का लोड भी इन्हीं दो ट्रांसफॉर्मरों पर शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद से दोनों ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- तरंगा व तेलो फीडर में नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग इसके बाद से तीन बार यह खराब हो चुका है। अभी तक गिरे हुए पोल को ठीक नहीं कराया गया है। बिजली नहीं होने से बच्...