कानपुर, जनवरी 27 -- चकेरी। जाजमऊ के संजयनगर में तीन आरोपितों ने मिलकर दो ट्रक चालाकों को पीटा। साथ ही उनके पास से 32 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित चालकों ने जाजमऊ थाने में लूट का मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास लूट की रकम बरामद कर जेल भेज दिया। कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र के बारा गांव के निवासी शहबाज ट्रक चालक हैं। उनके अनुसार, 25 जनवरी की रात वह महाराष्ट्र के मालेगांव से कच्चा चमड़ा लेकर जाजमऊ आए थे। देर शाम को वह संजय नगर में सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर खाना बना रहे थे। उनकी ट्रक के आगे हरियाणा निवासी दूसरे ट्रक चालक का अशफाक भी ट्रक खड़ी कर आगे खाना बना रहा था। तभी इलाके के फज़ल उर्फ़ अंडरटेकर और उसके साथी अरमान ने सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपितों का एक अन्य साथी भी आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.