भागलपुर, जुलाई 5 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव के पास निर्माणाधीन मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन सड़क पर दो ट्रकों की शुक्रवार की रात आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत चालक की पहचान कल्याणपुर, समस्तीपुर निवासी रामबाबू राय एवं गंभीर से घायल दूसरे ट्रक ड्राइवर की पहचान नवादा जिला के हंसुआ रानीपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुंगेर की ओर से आ रहा आटा और मैदा से लदा ट्रक और भागलपुर की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक आमने-सामने से टकरा गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घ...