संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनघटा चौराहे पर सोमवार की भोर करीब चार बजे बड़ा हादसा हो गया। दो अनियंत्रित ट्रक टकराते हुए चौराहे पर स्थित मिठाई की दो दुकानों में जा घुसे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक मिर्जापुर से जेएसबी गिट्टी लेकर उमरिया खलीलाबाद मार्ग पर धनघटा चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान दूसरा खाली ट्रक राम जानकी मार्ग पर पूरब की दिशा से पश्चिम की तरफ तीव्र गति से जा रहा था। चौराहे पर दोनों ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे पहली ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मिठाई की दुकान घुसा गई। वहीं दूसरा ट्रक भी धनघटा चौराहे पर बने सीसीटीवी के गोल चक्कर को तोड़ते हुए दूसरी मिठाई की दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा ह...