दो ट्रको की टक्कर, चालक की मौत
वाराणसी, मई 19 -- लोहता। थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर मंगलवार भोर चार बजे खेवसीपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर दो ट्रकों में तेज टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जौनपुर के शिवपुर (जमैथा) निवासी 32 वर्षीय चालक रोहित कुमार पाल खाली ट्रक लेकर राजातालाब की ओर जा रहा था। खेवसीपुर के पास रोहित के आगे जा रहे एक ट्रेलर से जा टकराया। आसपास के लोगों ने लोहता पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने घायल रोहित को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा। सुबह आठ बजे रोहित की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.