प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- कुंडा। कोतवाली के मवई बाई पास के समीप शुक्रवार देर शाम प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर एक ट्रक रॉन्ग साइड से कुंडा की ओर आ रहा था। जबकि दूसरा ट्रक कुंडा से मानिकपुर की ओर जा रहा था। दोनों की आपस में टक्कर होने से चालक नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालीदीन का पुरवा जनवामऊ गांव निवासी माया राम पटेल का 26 वर्षीय बेटा हंसराज पटेल और मानिकुर थाना क्षेत्र के यादव पट्टी गांव निवासी कामता प्रसाद का 42 वर्षीय बेटा उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालकों को निकालकर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...