बांका, फरवरी 23 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार ब्लॉक रोड में सोमवार की रात आठ बजे दो ट्रकों के बीच फंसकर बाइक सवार पेकहा गांव का लक्ष्मण राम(35) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायाल्नको भागलपुर रेफर कर दिया गया। लक्ष्मण राम बेलहर बाजार से खरीदारी कर वापस घर जा था था। इसी दौरान सड़क किनारे गंगा जल योजना का पाइप ले जाने वाला ट्रॉली ट्रक खड़ा था। बाइक सवार लक्ष्मण राम ज्योंहि ट्रक के बगल से गुजरने लगा तब तक सामने से बालू लदा तेज रफ्तार ट्रक आ गया। जिससे बाइक सवार बीच में ही फंस गया और बालू ली ट्रक के झटके से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.