बेगुसराय, मई 5 -- साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के एनएच -333 बी सड़क मुंगेर पुल पर सोमवार की रात दो ट्रैकों के बीच सीधी टक्कर हो गई । आमने- सामने इस भीषण टक्कर में दोनों ट्रक के चालकों की मौत हो गई एक ट्रक पर बालू तो दूसरे ट्रक पर गेहूं लगा था। मृतक 26 वर्षीय सुकेश मण्डल मुंगेर जिले का गंगटा मोर निवासी सोनू मण्डल का पुत्र था। जबकि दूसरा मृतक चालक समस्ती पुर का रहने वाला था।दुर्घटना का विवरण मृतक का चचेरा भाई मुकेश मण्डल ने बताया कि सुकेश ट्रक पर बालू लेकर सुपौल जा रहा था। मुंगेर पुल पर विपरीत दिशा से गेंहू लदा ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रक के केबिन के अंदर फंसे सुकेश को शव को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि दूसरे शव को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी प...