मऊ, मार्च 1 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत रनटोला स्थित खतरनाक मोड़ पर शनिवार दोपहर दो ट्रकों के आपस में सट जाने से विवाद की स्थिति बन गई, जिससे घंटों जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक मुर्धवा से और दूसरा म्योरपुर की ओर से आ रहा था। मोड़ पर दोनों वाहन सट गए, जिसके बाद चालकों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान वाराणसी से छत्तीसगढ़ जा रही बस के चालक ने मध्यस्थता की कोशिश की, जिस पर ट्रक चालक भड़क उठा। बताया जाता है कि आगे रस पहरी व केरला ढाबा के पास ट्रक (हाईवा) चालक ने बस को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में उसे बभनी क्षेत्र में पकड़ लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रनटोला यात्री शेड से करीब 100 मीटर आगे स्थित मोड़ अत्यंत संकरा और खतरनाक है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.