जौनपुर, मई 23 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर गुरुवार की रात दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लखनऊ से वाराणसी की तरफ एक ट्रक बिजली का खंभा लेकर जा रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर पर पहुंचा इसी बीच पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक आगे वाले ट्रक में घुस गया। जिससे चालक 29 वर्षीय गुरुदीत अली निवासी पटियाला पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ट्रक से निकालकर सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक की मौत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह ...