बक्सर, जून 7 -- नावानगर, एक संवाददाता। एनएच 120 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव के पास दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

दुर्घटना की सूचना दुर्घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नावानगर में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी चालक लालू कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है, कि लालू कुमार कोकाकोला कंपनी का ट्रक लेकर मालियाबाग की ओर से आ रहा था। तभी, रूपसागर गांव के पास बक्सर से बालू गिराकर लौट रहे एक ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई।

घायलों की पहचान अन्य दो जख्मी लोगों की पहचान ट्रक चालक रितेश कुमार, ग्राम मसौढ़ी थाना जगदीशपुर व कमलेश कुमार, ग्राम दुलौरडीह के रूप मे...