हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत नहीं मिल रही है। चौफुला और गौलापार के जगतपुर में ट्यूबवेल ठीक नहीं होने से पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। प्रभावित क्षेत्र में जरूरत के अनुसार विभागीय टैंकर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। भीषण गर्मी के साथ ही पानी की समस्या से परेशान लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग सुबह से ही पानी भरने के लिए लाइन में लगने को मजबूर बने हुए हैं। लगातार खराब हो रहे ट्यूबवेल लोगों की दिक्कत बढ़ा रहे हैं। चौफुला और जगतपुर में पांच दिन के बाद भी ट्यूबवेल ठीक नहीं किए जाने से इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप है। पानी संकट से जूझ रहे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संस्थान 16 टैंकरों से पानी भेज रहा ...