नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के अपील के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के संकेत दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में कच्चे तेल, पीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर कोई चिंता नहीं है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि देश में आपूर्ति से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। भारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, करीब दो माह की एलएनजी और 45 दिनों का एलपीजी भंडार है। एलपीजी के घरेलू उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- मोदी की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिए बड़े संकेत, ग्राहकों को लग स...