बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में छापेमारी कर दो झोलाछाप चिकित्सकों के चिकित्सालयों को सील किया। दोनों चिकित्सकों को दो दिन के अंदर रिकॉर्ड दिखाने के नोटिस भी थमाए गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से कस्बे और क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीम खेकड़ा निकेत वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापेमारी की। टीम को जैन कॉलेज रोड पर बंगाली दवा खाना और गांधीगंज मंडी में चांदसी अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। जिस पर टीम ने दोनों को सील कर दिया। साथ बंगाली दवाखाना के डॉक्टर अमिर खान और चांदसी अस्पताल के डॉक्टर सरबजीत को नोटिस जारी किए। जिनमें दो दिन के अंदर रिकॉर्ड दिखाने को कहा गया। रिकॉर्ड ने दिखाने पर दोनों...