दो झोपड़ियों में आग से हड़कंप
रिषिकेष, मार्च 25 -- मायाकुंड स्थित नेपाली बस्ती में दो झोपड़ियों में आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया। बताया गया है कि नेपाली बस्ती में लालमणि की झोपड़ी है। दिन में वह किसी काम से बाहर थे। झोपड़ी में बने मंदिर में दीया जलाया था, जिससे ही झोपड़ी में आग फैलने की आशंका है। लालमणि की बगल में रीमा देवी की झोपड़ी भी आग की चपेट में आकर राख हो गई है। आग में दोनों ही झोपड़ियों में रखा सभी सामान और कपड़े स्वाहा हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.