प्रयागराज, अगस्त 9 -- यात्रियों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने 20 से 24 सितंबर तक पांच दिन का हवाई टूर पैकेज जारी किया है। इसमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर का भ्रमण कराया जाएगा। लखनऊ से इंदौर और वापसी की यात्रा विमान से होगी। तीन सितारा होटल में ठहरने और भोजन की सुविधा मिलेगी। पैकेज की शुरुआती कीमत 36,100 रुपये प्रति व्यक्ति है। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...