दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इसे लेकर पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।बताया गया है कि 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए हैं। अब 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। वही, 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल 2 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलेगी। इसके अलावा 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वहीं, 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.