रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के लोगों को कुछ दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 30 से दो जून तक राज्य में गर्मी से निजात मिलेगी और लू नहीं चलेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड से दो ट्रफ गुजर रहे हैं। ये उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक और उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक जा रहे हैं। इसके चलते वज्रपात और तेज हवा चल रही है और आसमान में बादल छाए हैं। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक झारखंड में लू चलने की आशंका नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 मई से दो जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिलों में तेज हवा चलेगी। इसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। इस बीच वज्रपात होने के भी आसार हैं। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 28...