अररिया, मई 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार सरकार ने आम नागरिकों की समस्याओं की शिकायत के ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए सहयोग शिविर शुरु की है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि डुमरिया पंचायत के बाद दो जून को हरिरा पंचायत के सामुदायिक भवन में सहयोग शिविर आयोजित की जाएगी। इसकी प्रशासनिक तैयारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आमजनों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- सुपौल : सहयोग शिविर में प्राप्त 26 आवेदनों का निष्पादन यह भी पढ़ें- बांका: सहयोग शिविर को लेकर तैयारी तेज, आमजनों से लिए जा रहे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...