जमुई, मई 25 -- खैरा। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के केंडीह पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन केंडीह में आगामी दो जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रसाशन के द्वारा तैयारी की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन ने बताया कि दो जून को केंडीह के अलावा खैरा पंचायत में भी उक्त शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर दोनों पंचायत में शिविर से पूर्व आवेदन लिया जा रहा है। लेकिन इसे लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव देखा जा रहा है। बताते चलें कि शिविर से पहले लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय बल्लोपुर के समन्वयक के पास जमा करना है। इसके साथ ही लोग उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंडीह में भी प्रधान शिक्षक अमरजीत कुमार सिंह के पास भी जमा कर सकते हैं। बताते चलें कि सोमवार तक एक भी आवेदन नहीं...