फतेहपुर, अगस्त 14 -- हथगाम। एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए दो जिलों की सीमा पर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें बच्चों को सुरक्षा से सम्बंधित जानकारियां देकर जागरुक किया गया। दो जिलों की सीमा पर स्थित कोड़रवर टांडा के विद्यालयों में एक साथ बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। एनएचआई (सीआरएस) प्रबंधक फिरोज खान ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर बरती गई छोटी सी लापरवाही भी जिंदगी को समाप्त कर देती है। कहा कि सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखने के साथ ही जेब्रा क्रासिंग या निर्धारित स्थान से ही सड़क पार की जाए। वाहन चलाते समय मोबइल से बात न करने के साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने को भी प्रेरित किया। आह्वान करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन किसी भी दशा में नहीं चलाना चाहिए। उन्होने बच्चों को स्वयं जागरुक होने के साथ...