पटना, अप्रैल 8 -- पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर निखिल राज के साथ दो जालसाजों ने मिलकर सोने की चेन की ठगी कर ली। चेन 20 ग्राम का था जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित कुर्जी चश्मा सेंटर गली के रहने वाला है। घटना निखिल राज के साथ पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार के फुटओवर ब्रिज पर 26 फरवरी को हुई। निखिल मूल रूप से खगड़िया के रहने वाले हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पटना जीआरपी में 7 अप्रैल को की है। उन्हें अर्चना एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी। वे फुटओवर ब्रिज होते हुए प्लेटफॉर्म नंबर चार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक मिला और उनसे कटिहार जाने के लिए ट्रेन के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान उन्हें झांसे में लिया और सोने की चेन ठगी कर फरार हो गये। निखिल राज के शिकायत पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.