गिरडीह, फरवरी 13 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के तारा गांव में एक ही परिवार पर टूटे दोहरे विपत्ति के पहाड़ ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। सेवानिवृत्त शिक्षक भिखारी राय के परिवार में एक युवक की असमय मृत्यु का घाव अभी भरा भी नहीं था कि ठीक बारहवें दिन सत्यम कुमार (21) की सरिया में सड़क दुर्घटना में बुधवार को दर्दनाक मौत हो गई। पखवारे भर के भीतर दो कुंवारे युवकों की अप्रत्याशित मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बता दें कि बारह दिन पूर्व इसी परिवार का एक युवक ऋषभ राय (22)की मौत अचानक हो गई थी। लगातार दो चिरागों के बुझ जाने से घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस आंगन में कभी युवाओं की हंसी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी हृदयविदारक घ...