बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जिले के सभी ब्लाकों में दो जनवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल (गांव की समस्या, गांव में समाधान) का आयोजन कराया जाएगा। जनवरी से मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को सभी ब्लॉक की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित कराई जाएगी। जिले के डीडीओ, पीडीओ डीआरडीए, डीसी मनरेगा, एवं सीडीओ द्वारा किसी एक ब्लाक के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करने को दिशा-निर्देश भी जारी किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...