जौनपुर, अप्रैल 13 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को अगलगी की घटना में करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई और लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट से घटना की आशंका है। हिसं. सुईथाकला के अनुसार: थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में सोमवार को दोहर मे भीषण आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। शोभनाथ गौड़ के परिवार का लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गया। घटना में चार परिवारों में अछेलाल, छोटेलाल, त्रिभुवन और सूरज अलग-अलग छप्पर के घरों में रहते हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार शाहगंज आशीष सिंह और राजस्व लेखपाल रवींद्र कुमार ने नुकसान का जायजा लिया और शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।हिसं. गौराबादशाहपुर के अनुसार: थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में सोमवार क...