दो जगहों से 207 टन अवैध कोयला जब्त
धनबाद, जुलाई 28 -- सीआईएसएफ ने सोमवार को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 207.120 टन अवैध कोयला जब्त किया। पहली कार्रवाई एरिया-03 (गोविंदपुर) के हायर्ड पैच चेक पोस्ट के पास ओबी डंप के पीछे आगरडीह बस्ती में गुप्त सूचना पर की गई। कंपनी कमांडर, आसूचना शाखा, एसआरटी एवं क्यूआरटी की संयुक्त कार्रवाई में तीन हाईवा (30.120 टन) अवैध कोयला बरामद कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। दूसरी कार्रवाई लोयाबाद के झील्ली ग्राउंड में की गई, जहां सीआईएसएफ ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मौके से 177 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद हुआ। जब्त कोयले को बीसीसीएल के पेलोडर व हाईवा की मदद से उठाकर बांसजोड़ा कोलियरी प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में 1277 मीट्रिक टन कोयला सीआईएसएफ ने किया जब्त
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.