मोतिहारी, फरवरी 17 -- कल्याणपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो जगहों पर छापेमारी कर गांजा बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शम्भू चक गांव के आसपास घूम घूम कर गांजा बेचता है। घूमकर गांजा मुहैया कराने वाले विक्रेता हीरालाल साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से काला पन्नी में रखा एवं 6 पुड़िया सहित 110 ग्राम गांजा बरामद किया। बखरी गांव निवासी किराना व्यवसायी प्रमोद सिंह के पास से काला पन्नी में रखा गांजा व 8 पुड़िया सहित कुल 200 ग्राम गांजा व 20 गांजा भरने वाला पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सिसवा खरार गांव स्थित सरसों के खेत से 50 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया गिरफ्तार गांजा कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।...