बांका, अप्रैल 9 -- धोरैया, संवाद सूत्र। बिहार पटना की आर्म्स सेल की टीम से प्राप्त सूचना के आलोक में बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित गठित टीम द्वारा धोरैया थाना क्षेत्र के रणगांव पंचायत क़े सरवा गांव में बुधवार को एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। मिनी गन फैक्ट्री उद्वेदन मामले को लेकर धोरैया थाना में बुधवार की दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में बौंसी एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त सूचना के आलोक में सरवा गांव निवासी बोध नारायण मंडल के यहां छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में बोध नारायण मंडल के घर से अर्ध निर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाले औजार बरामद किया गया है। मौके से ही पुलिस ने बोध नारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ...