बलिया, मई 2 -- बांसडीह। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग दो जगहों पर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर तहकीकात कर रही है। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर पुरानी बस्ती में शुक्रवार पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में 60 वर्षीय मनोज यादव तथा उनका भीतजा 25 वर्षीय संतोष यादव घायल हो गया। संतोष की तहरीर पर पुलिस ने उसी गांव राजेश यादव, राजनारायण यादव, संजय यादव और रंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।इसी प्रकार क्षेत्र के सारंगपुर गांव में लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में फुलवंती देवी, उनके पति सूर्यनाथ, पुत्र सर्वजीत तथा बेटी ममता को मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट के दो मामलों में 10 पर केस दर्ज इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पारस यादव, सो...