इटावा औरैया, मई 14 -- भरथना। नगला बाछल गांव निवासी सत्यप्रकाश के खेत में पड़े भूसे में किसी कारण आग लगने से धुएं का गुबार उठने लगा। जिसे देखकर पीड़ित समेत कई ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे तेज होती देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी होने पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव वालो की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के मुताबिक आग से लगभग 20 हजार रुपए कीमत का भूसा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी क्रम में ग्राम खिरिया के भले सिंह के खेत में पड़े भूसा में आग लग गई जिसे दमकल कर्मियों ने पहुंचकर काबू पाया। बताया गया कि आग से लगभग पांच हजार रुपए कीमत का भूसा जल गया। दोनों की आग की घटनाओं की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...