दो जंगलों में चल रही थी साइबर ठगों की क्लास, 16 दबोचे गए
देवघर, सितम्बर 29 -- जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के दो जंगलों में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में कुल 16 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 आरोपियों को सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहैया जंगल से और 8 को पाथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा-भुरा जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन समेत कई सिम कार्ड और साइबर ठगी से संबंधित डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। पूछताछ व प्रारंभिक जांच के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के अनुसार 28 सितंबर की शाम और रात साइबर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में साइबर अपराधी जुटे हैं। सभी साइबर क्लास कर बच्चों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.