सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित लक्ष्मी हाईस्कूल के दो छात्रों ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट कॉमर्स की परीक्षा में जिला स्तरीय टॉप थ्री में द्वितीय व तृतीय स्थान लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है। सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होने व दोनों छात्रों अंकित कुमार व अभिराम कुमार के शानदार सफलता की सूचना मिलते ही स्कूल में उत्सव का माहौल शुरू हो गया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने उत्सवी माहौल में स्कूल के दोनों टापरों को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया। मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही दोनों टापर छात्रों के अभिभावक भी मौजूद थे। निजी प्रतिष्ठान में एकाउंटेंट का काम करने वाले रीगा रोड निवासी सुरेश कुमार व गृहिणी सीता गुप्ता के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि पिता की इच्छा है के बेटा सीए बने। उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरने क...