जौनपुर, मार्च 19 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रइया गुलजारगंज स्थित कुंवर पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने राज्यस्तरीय खो-खो टीम में चयन पाया है। विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव और आनंदी मौर्या का उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर खो-खो टीम में चयन हुआ है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, आठवीं कक्षा की अंशिका यादव रामनगर गांव के मैनबहादुर यादव की पुत्री हैं, जबकि छठी कक्षा की आनंदी डमरुआ (बनपुरवा) गांव के सुरेंद्र मौर्या की पुत्री हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार, शिक्षकगण, परिजन और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। 28 फरवरी को जनपद के गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दिकपुर में आयोजित जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उक्त विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक का सफर तय की। टीम के उत्कृष्ट खेल को देखते हुए चयन समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.