बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। यातायात पुलिस बहराइच ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर दो चारपहिया व 7 तीन पहिया वाहन सीज किए। 1090 वाहनों के विरुद्ध नियानुसार चालान की कार्यवाही की गई। शीशे ब्लेक फिल्म भी उतरवाई गई। बहराइच में अवैध डग्गामार वाहनों एवं अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भरने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक यातायात, राम प्रकाश द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, शहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहनों से संबंधित अभिलेखों एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का परीक्षण किया गया तथा दो पहिया वाहन पर माडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भरने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के...