कानपुर, मार्च 8 -- चकेरी, संवाददाता। सनिगवां के गणेशपुर में निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसे दो चोरों को मकान मालिक समेत इलाके के लोगों ने घेर लिया। भागने में एक चोर छत से कूद गया जिससे वह घायल हो गया। भीड़ ने दोनों चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। श्याम नगर के रक्षा विहार कॉलोनी निवासी बाबू सिंह के अनुसार उनका एक मकान सनिगवां के गणेशपुर में है। इसमें निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि छह मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान में चोर घुसे हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचे और इलाके के लोगों को एकत्र कर घर मे घुसे। तभी दोनों चोर छत से फांदकर भागने लगे। इस पर इलाके के लोगों ने घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इलाके के लोगों के पूछने पर चोरों ने अपने नाम लउआपुरवा सनिगवां निव...