पूर्णिया, अप्रैल 1 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कुख्यात कोढ़ा गैंग के चार सदस्यों को दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहेलियास्थान स्थित पुरानी हटिया के समीप कुछ युवक मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध स्थिति में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही चारों युवक दो बाइक पर सवार होकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम यादव पिता राधे यादव, विशाल कुमार पिता सुखदेव यादव, पवन यादव पिता चंगा यादव एवं गणित यादव पिता रामतीरथ यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना...