मोतिहारी, फरवरी 16 -- कोटवा, निसं। थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। इस दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 34 पीस चांदी के पायल व 18 जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए है। कार्रवाई एसडीपीओ-सदर 2 जितेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई है। डीएसपी के अनुसार, 6 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत के फुलवरिया नवादा तथा 22 जनवरी 2026 को बंगरा गांव में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन मामले में कोटवा थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर 14 फरवरी को कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.