लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर। कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल दो जोड़ी पायल और एक जोड़ी सुई धागा और आठ हजार रुपए बरामद हुए हैं। 14 जनवरी की रात चोरों ने उदयपुर महेवा निवासी अमित वर्मा के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था। चोर यहां से कमरे का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए थे। दूसरी घटना मोहल्ला ईदगाह में 24 फरवरी को हुई थी। यहां चोर शुभम सिंह के घर से तीन लाख रुपये नगद और करीब चार लाख के जेवर व डीवीआर उठा ले गए थे। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए घटना में शामिल इस्लामनगर गोटैय्याबाग निवासी राहत अ...