बलरामपुर, जुलाई 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। लखनऊ में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) और जिला कारागार में तैनात एक चिकित्सक के बलरामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में निजी प्रैक्टिस करने से जुड़े कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शासन स्तर पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। बताया जाता है कि लखनऊ में एसीएमओ के पद पर तैनात डॉ. एके सिंघल पूर्व में लंबे समय तक बलरामपुर में चिकित्सक एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान वह जिले में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं जिला कारागार में तैनात डॉ. मेहताब आलम का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उन्हें नगर ...