आगरा, जून 10 -- गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में हुई बालिका की मौत के बाद दो चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई है। चिकित्सकों ने बालिका के शव का बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा है। दुष्कृत्य की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी है। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि गंजडुंडवारा क्षेत्र में हुई बालिक के अपहरण के बाद हत्या के मामले में दो चिकित्सकों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। चिकित्सकों ने बालिका के शव का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह भी पढ़ें- बालिका के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित दुष्कृत्य की पुष्टि नहीं हुई है। जिसके बाद स्लाइड बनाकर जांच को भेजी है। यह भी पढ़ें- गमगीन माहौल में हुई बालिका के शव की अंत्येष्ठि, गांव मे...