बस्ती, अप्रैल 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के सभी नगर पंचायतों में जनगणना का प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। यह जानकारी ईओ और नोडल अधिकारियों ने दी। ईओ भानपुर ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 28, 29 और 30 अप्रैल को तथा दूसरे चरण का प्रशिक्षण 1, 2, 4 मई को नगर पंचायत भानपुर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। ईओ व नोडल अधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण के लिए नामित किए गए सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों से समय से प्रतिभाग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- हसनपुरा नपं में जनगणना प्रशिक्षण में दूसरे बैच का हुआ समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...