बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेन्द्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जनगणना को लेकर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 2027 में होगी। कहा कि कोई भी घर छूटने नहीं पाए। जनगणना के आंकडे़ कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के आधार पर बनते हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि 07 मई से 21 मई, 2026 तक परिवार के लोग स्वगणना कर सकते हैं। इसके बाद इसकी सूचना गणना होने पर संबंधित कार्मिकों को देनी होगी। 22 मई से 20 जून, 2026 तक सुपरवाइजर जनगणना ब्लाक में जनगणना करेंगे। जनगणना कार्य के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए फील्ड कार्मिकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.