इटावा औरैया, मार्च 26 -- सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के मकसद से शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 2 चरणों में चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कक्षा आठ में पास होने वाले छात्र-छात्राओं का कक्षा 9 में और कक्षा 10 में पास होने वाले छात्र-छात्राओं का कक्षा 11 में प्रवेश करने के लिए यह अभियान चलेगा। अभियान का पहला चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में कक्षा 9 में प्रवेश पर जोर दिया जाएगा। इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि इस अभियान में कोई लापरवाही न बरती जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...